Skip to main content

Posts

Showing posts with the label anmol vichar

निकोला टेस्ला के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

इस दुनिया को बिजली का उपहार देने वाली बिजली के आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म सन 1856 में क्रोशिया नामक देश में हुआ था। उनके पिता मिलुटिन टेस्ला तथा माता ड्यूक टेस्ला थीं। टेस्ला अपने माता पिता की पांचवीं संतान थें। टेस्ला दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक हैं। टेस्ला ने कई महान आविष्कार किए जो मानव सभ्यता के लिए वरदान से कम नहीं है। टेस्ला ने अपने संपूर्ण जीवन काल में 300 आविष्कारों का पेटेंट करवाया। चलिए पढ़ते हैं निकोला टेस्ला के प्रेरणादायक अनमोल विचार। मुझे नहीं लगता कि आप कई महान आविष्कारों के नाम बता सकते हैं जो विवाहित लोगों द्वारा किए गए हों। यदि आपकी नफरत को बिजली में परिवर्तित कर दिया जाए तो वह पूरी दुनिया को रोशन कर देगा। आपको ब्रह्मांड के रहस्य को खोजने के लिए ऊर्जा, आवृत्ति तथा कंपन के विषय में सोचना होगा। मेरी मां ने मुझे बाइबल में सच्चाई की खोज करना सिखाया था। वैज्ञानिक आज प्रयोगों में गणित का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह समीकरणों के जाल में फंसते जा रहे हैं और समीकरण के बाद समीकरण से भटकने लग जाते हैं और अंत में एक ऐसी संरचना प्राप्त करते हैं जिसका व

महात्मा "गांधी जी" के बेहद प्रेरणादायक अनमोल विचार।

महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद्र गाँधी था। उनकी माता  का नाम पुतली बाई तथा पिता का नाम करमचंद्र गाँधी था। उनका विवाह कस्तूरबा गाँधी से हुआ। महात्मा गांधी भारत के महान स्वंत्रता सेनानी थे। भारत को आजादी दिलाने में उनका योगदान अद्वितीय था। महात्मा गाँधी ने  कभी भी सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा और इसी मार्ग पर चलते हुए भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   पढ़िए महात्मा गाँधी के प्रेरणादायक अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देंगे  जहां प्रेम है वहां जीवन है। जिस प्रकार जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता, उसी प्रकार दुख के बिना सुख नहीं होता। पाप से घृणा कीजिए और पापी से प्रेम। कुरीति के अधीन होना कायरता का परिचायक है, जबकि उसके विरुद्ध होना पुरुषार्थ है। भूल करना तो पाप है ही, परंतु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है। हिंदी को राष्ट्रीय व्यवहार में काम लाना उन्नति के लिए आवश्यक है। खुद ही वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। किसी बात में विश्वास करना और उसे ना जीना बेईमानी

अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमेरिका के हार्डिन काउंटी में हुआ था। अब्राहम लिंकन का पूरा नाम अब्राहम थामस लिंकन था।उनके पिता का नाम थॉमस लिंकन तथा माता का नाम नैन्सी था। उनकी पत्नी मैरी टोड थीं। लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थें।  पढ़िए अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार। यदि आप किसी पेड़ को काटने के लिए मुझे 6 घंटे देते हैं तो मैं पहले 4 घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगा लूंगा। अधिकतर लोग उतने ही खुश होते हैं जितना कि वे होना चाहते हैं। यदि आप एक बार अपने साथियों का भरोसा तोड़ देते हैं तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकते हैं। दूसरों की आजादी छीनने वालों को खुद भी इसका हक नहीं होता है। जिस तरह मैं गुलाम नहीं बन सकता, उसी प्रकार मैं किसी को गुलाम भी नहीं बनाना चाहता, सही  मायने में यही लोकतंत्र का सिद्धांत है। हमेशा यह ध्यान में रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी और भी संकल्प से बेहतर है। सच्चा मित्र वही है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं। तुम जो भी हो नेक बनो।  पक्का कर लीजिए कि आपके पैर सही जगह पर

हेनरी फोर्ड के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।

हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई 1863 को अमेरिका के मिशिगन प्रांत के ग्रीन फील्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम विलियम फोर्ड तथा माता का नाम मेरी फोर्ड  था। उनके पिता पेशे से एक कृषक थे। हेनरी फोर्ड अमेरिका के एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे। उन्होंने " फोर्ड मोटर कंपनी " की स्थापना की। श्री फोर्ड ने तमाम दुनिया में परिवहन क्रांति लाई थी। हेनरी फोर्ड के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।  विफलता बस एक बार और समझदारी से फिर शुरू करने का शुभ अवसर है। अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा हो तब सफलता खुद का ख्याल रख लेती है। एक साथ आना शुरुआत है, एक साथ रहना प्रगति, और एक साथ काम करना सफलता है। मुझे विश्वास है कि भगवान को मुझसे किसी सलाह की जरूरत नहीं है वे सभी चीजें मैनेज कर रहे हैं। अगर आप अपने कार्य को छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लेते हैं तब कोई भी कार्य कठिन नहीं है। हमारा जीवन अनुभव रूपी चैन है, उनमें से हर कड़ी हमें बड़ा बनाती है हालांकि कभी-कभी यह महसूस कर पाना कठिन होता है। मैंने यह देखा है कि ज्यादातर लोग उस समय में आगे निकल जाते हैं जब अन्य लोग समय बर्बाद कर रहे हो

ब्रूस ली के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

ब्रूस ली का जन्म 27 नवंबर 1940 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। इनका पूरा नाम ली जून फेन था। वे अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। इनकी माता का नाम ग्रेस हो तथा पिता का नाम लि होई च्युवन था। इनका विवाह लिंडा ली नामक युवती से हुआ। ब्रूस ली एक प्रसिद्ध अभिनेता, मार्शल आर्ट के बड़े विशेषज्ञ, निर्माता, निर्देशक तथा कुश को मार्शल आर्ट के संस्थापक भी थे। चलिए जानते हैं ब्रूस ली के प्रेरणादायक अनमोल विचार जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा। आप जैसा सोचते हैं वैसा ही बन जाते हैं।  वास्तविक जीवन दूसरों के लिए समर्पित होता है।  दिखावा करने वाला ऐसा मूर्ख होता है जो खुद का बड़प्पन करता है।  ज्ञान शक्ति का तथा चरित्र सम्मान का दाता है।  हमें चीजों को ठीक उसी प्रकार देखना चाहिए जैसी वे हैं, जब  घूसा मारना हो तब घूसा मारे तथा जब किक मारना हो तब किक।  जब तक आप हिम्मत नहीं हारते तब तक आपको कोई भी नहीं हरा सकता। आसान जीवन के लिए प्रार्थना मत करो, बल्कि उस शक्ति के लिए प्रार्थना करो जिससे आप एक कठिन जीवन जी सके। आने वाले कल की तैयारी करना आज का

बेंजामिन फ्रेंक्लिन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

बेंजामिन फ्रेंक्लिन का जन्म 17 अप्रैल 1790 को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनकी माता का नाम अबिआह फोल्गर तथा पिता का नाम जोशिया फ्रेंक्लिन था।  बेंजामिन फ्रेंक्लिन एक आविष्कारक, लेखक,व्यंगकार,वैज्ञानिक,तथा राजनीतिज्ञ थे। उन्हें अमेरिका के संस्थापक  के रूप में भी जाना जाता है।   पढ़िए बेंजामिन फ्रेंक्लिन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।  20 साल की उम्र तक इंसान अपनी इच्छा से चलता है, 30 साल तक बुद्धि से और फिर 40 में अपने अनुमान से। अल्पकालिक सुरक्षा प्राप्त करने के लिए आजादी का त्याग करने वाले ना तो आजादी के लायक होते हैं और ना ही सुरक्षा के। आज्ञानी होना उतने शर्म की बात नहीं जितना कि जानने की इच्छा न होना। संतोष गरीबों को अमीर बनाता है और असंतोष अमीरों को गरीब । परिश्रम सौभाग्य की जननी है । कुछ ऐसा लिखें जो पढ़ने लायक हो, कुछ ऐसा करें जो लिखने लायक हूं। ईश्वर उनकी मदद करता है जो खुद की मदद करते हैं । मछलियों की तरह मेहमान का 3 दिनों के बाद दुर्गंध युक्त और अप्रिय लगने लगते हैं। हंसमुख चेहरा रोगी के लिए स्वास्थ्य ऋतु जितना लाभ

डॉ. अब्दुल कलाम के अनमोल विचार जो आपको प्रेरणा से भर देंगे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम  में हुआ था। उनका पूरा नाम आबुल पकिर जैनुल आबेदीन अब्दुल कलाम था। उनके पिता का नाम अबुल पाकिर जैनुल आबेदीन था, जो एक नाविक थे तथा माता आशिअम्मा  एक गृहिणी थीं। डॉक्टर अब्दुल कलाम को भारत का " मिसाइल मैन " के नाम से भी जाना जाता है। आप एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक, अभियंता और इंजीनियर थे। आपने इसरो(ISRO), डीआरडीओ(DRDO) आदि उत्कृष्ट संस्थानों में कई वर्षों तक व्यवस्थापक के रूप में कार्यभार संभाला। आपका मिसाइल विकाश कार्यक्रम के क्षेत्र में योगदान अद्वितीय है। आप कई वर्षों से युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। आपने पृथ्वी, अग्नि जैसे मिसालों के निर्माण किया।  कलाम के प्रेरणादायक अनमोल विचार।  सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक संदेश मात्र मिलेगा, बल्कि असफलता की कहानियां पढ़ो जिससे आपको सफल होने के बेहतरीन आइडियाज मिलेंगे। शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत की आवश्यकता होती है, चाहे वह माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके जीवन का। इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। एक मूर्ख जीन

थॉमस अल्बा एडिसन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

थॉमस अल्बा एडिसन का जन्म 11 फरबरी 1847  को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनकी माता का नाम सैमुअल ऑग्डन एडिसन तथा पिता का नाम नैन्सी मैथ्यू एलियट था। वे अपने माता पिता की सातवीं संतान थे।  थॉमस अल्बा एडिसन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने  अपने जीवन में हजारों अविष्कार किये थे। विद्युत बल्ब का अविष्कार इनका महान अविष्कार था।  थॉमस अल्बा एडिसन के महान विचार  मैं असफल नहीं हुआ हूं मैंने बस एक हजार ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते।  असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है।  प्रतिभा एक परसेंट प्रेरणा और 99 परसेंट पसीना है।  कमजोर आदमी हर काम को असंभव समझता है जबकि वीर आदमी हर काम को संभव। यदि एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज खोजो।  हम किसी भी चीज के एक परसेंट के 1000000 वें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते।  ज्यादातर लोग अपने जीवन में अवसर गंवा देते हैं क्योंकि यह काम जैसा दिखता है।  जीवन में ज्यादा आशा वाले लोग वे हैं जिन्होंने तब हार मान ली जब वे सफलता के कितने नजदीक थें। इंतजार करने से बेहतर है कुछ करो चाहे असफल क्यों न हो ज

अल्बर्ट आइंस्टीन के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।

अल्बर्ट आइंस्टीन के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।  अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी में हुआ था। उनके पिता का नाम हरमन आइंस्टीन  तथा माता का नाम पोलिन कोच था। अल्बर्ट आइंस्टीन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्हें वर्ष 1921 का नोबल पुरस्कार भी दिया गया था। उनका सापेक्षता का सिद्धांत आज पूरी दुनिआ में प्रसिद्ध है। दुनिया उन्हें जीनियस के नाम से भी जानती हैं। अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने भौतिकी के नियमों से सारी दुनिया में ख्याति प्राप्त की थी। Albert Einstein anmol vichar अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रसिद्ध अनमोल विचार यदि मानव जाति को जीवित रखना है तो हमें बिल्कुल नई सोच की आवश्यकता होगी। सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करें बल्कि सिद्धांतों वाला व्यक्ति बनने का प्रयत्न करें। हर कोई जीनियस है, लेकिन यदि आप मछली को उसके पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से आंकेंगे तो वह अपना सारा जीवन यह समझकर बिता देगी कि वह मूर्ख है। जिंदगी साइकिल चलाने की तरह है, आपको बैलेंस बनाए रखने के लिए चलते ही रहना होगा। कोई भी समस्या चेतना के उस स्तर पर रहकर नहीं हल की जा सकती है, जिस पर वह

भगवान गौतम बुद्ध के प्रसिद्ध सुविचार।

गौतम बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु के लुम्बनी वन में 563 ईसा पूर्व हुआ था। उनके पिता का नाम शुद्दोधन तथा माता का नाम मायादेवी था। बुद्ध बचपन से ही बहोत दयालु प्रकृति के थे। उनका हमेशा से विश्वाश था की मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। उन्होंने अपनी शादी के बाद अपनी पत्नी यशोधरा तथा पुत्र राहुल को छोड़कर दुनिआ के लिए मुक्ति का मार्ग ढूढने सत्य तथा ज्ञान की खोज में निकल गएँ। और जंगल में रहकर घोर तपस्या करने लगे। जिसके बाद बोधगया नामक स्थान पर पीपल के वृक्ष के निचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। और तब से वे " बुद्ध " कहलाये।   ये हैं बुद्ध के प्रसिद्ध सुविचार।   यदि आप वाकई में अपने आप से प्रेम करते हैं तो आप कभी भी दूसरों को दुख नहीं पहुंचा सकते। एक जग बूंद-बूंद करके भरता है। अपना रास्ता स्वयं बनाएं हम अकेले पैदा हुए हैं, इसलिए हमारे अलावा कोई और हमारी किस्मत का फैसला नहीं कर सकता। अज्ञानी आदमी एक बैल के समान है वह ज्ञान में नहीं आकार में बढ़ता है। घृणा, घृणा से नहीं प्रेम से खत्म होती है यह शाश्वत सत्य है। असल जीवन की सबसे बड़ी विफलता है हमार

स्वामी विवेकानंद जी के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।

"स्वामी विवेकनंद जी" का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ तथा माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। स्वामी जी एक महान आध्यात्मिक गुरु तथा विचारक थे।ये युवाओं के प्रेरणा स्रोत थें। इन्ही के जन्मदिवस के सुअवसर पर " राष्ट्रीय युवा दिवस " मनाया जाता है। स्वामी जी द्वारा अमेरि का के शिकागो में दिया गया भाषण काफी प्रसिद्ध है। आप सनातन धर्म के कुशल प्रणेता थे। उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये। ब्रह्मांड की सारी शक्तियां पहले से ही हमारी हैं, वह हम ही हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं, और फिर रोते हैं कि कितना अंधेरा है।   हम वह हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है इसलिए इस बात का ध्यान रखिए कि आप क्या सोच रहे हैं। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते। पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है, फिर उसका विरोध किया जाता है, और फिर उसे स्वीकार भी कर लिया जाता है। दिल और दिमाग के टकराव में हमेशा दिल की सुनो। शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से जो भी तुम्हें द

सिकंदर महान के 10 अनमोल वचन।

सिकंदर महान के 10 अनमोल वचन। विश्व विजेता की चाह रखने वाले सिकंदर महान को आखिर कौन नहीं जानता। मेसोडोनिया में जन्मे सिकंदर महान इतिहास के सबसे पराक्रमी योद्धाओं में से एक थे। sikandar mahan चलिए आज हम सिकंदर महान के द्वारा कहे गए 10 अनमोल विचारों को पढ़कर अपने जीवन में क्रांति लाएं। 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 दोस्तों आपको कोन सा अनमोल वचन सबसे अच्छा लगा एक बार कॉमेंट में जरूर बताएं। धन्यबाद!