Skip to main content

अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।


अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमेरिका के हार्डिन काउंटी में हुआ था। अब्राहम लिंकन का पूरा नाम अब्राहम थामस लिंकन था।उनके पिता का नाम थॉमस लिंकन तथा माता का नाम नैन्सी था। उनकी पत्नी मैरी टोड थीं। लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थें। 


अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।


पढ़िए अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।
यदि आप किसी पेड़ को काटने के लिए मुझे 6 घंटे देते हैं तो मैं पहले 4 घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगा लूंगा।
अधिकतर लोग उतने ही खुश होते हैं जितना कि वे होना चाहते हैं।
यदि आप एक बार अपने साथियों का भरोसा तोड़ देते हैं तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकते हैं।
दूसरों की आजादी छीनने वालों को खुद भी इसका हक नहीं होता है।
जिस तरह मैं गुलाम नहीं बन सकता, उसी प्रकार मैं किसी को गुलाम भी नहीं बनाना चाहता, सही मायने में यही लोकतंत्र का सिद्धांत है।
हमेशा यह ध्यान में रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी और भी संकल्प से बेहतर है।
सच्चा मित्र वही है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं।
तुम जो भी हो नेक बनो। 
पक्का कर लीजिए कि आपके पैर सही जगह पर हैं, फिर डटकर खड़े रहिए।
हमें हर नई परिस्थितियों में नई सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए, यह हमें सफलता की ओर ले जाता है।
अगर आपको कोई महत्व नहीं दे रहा है तो चिंता कीजिए, पर महत्व प्राप्त करने की कोशिश जरूर जारी रखिए
शादी ना तो स्वर्ग है और ना ही नरक, यह तो केवल वासना है। 
दुश्मन को खत्म करने का एकमात्र तरीका है कि आप उसे अपना दोस्त बना ले।
जो सहायता करने की भावना रखते हैं, उन्हें ही आलोचना करने का अधिकार है।
कुछ लोगों द्वारा प्राप्त कि गई महान सफलता यह प्रमाणित करती है कि, बाकी लोग भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आप शांति चाहते हैं तो आपको लोकप्रियता से बचना होगा।
अगर आप कुत्ते की पूंछ को पैर कहें तो कुत्ते के कितने पैर हुए? चार, पूछ को पैर कहने से वो पैर नहीं हो जाते
आप अपने दिमाग में यह बिठा लीजिए की सफलता के प्रति आपका अपना दृष्टिकोण दूसरों की बजाय ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अगर आप किसी व्यक्ति के अंदर बुराई खोजते हैं तो वह आपको जरूर मिलेगी।
मैं जो भी हूं या होने की आशा करता हूं, उसका श्रेय मेरी मां को जाता है।
मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं कि भगवान मेरे साथ हैं या नहीं, बल्कि मेरी चिंता यह है कि मैं भगवान के साथ हूं या नहीं, क्योंकि भगवान हमेशा सही होते हैं।
हर आदमी की खुशी उसकी खुद की जिम्मेदारी है।
सफल झूठ बोलने के लिए किसी भी व्यक्ति के पास अच्छी स्मृति नहीं होती है।
साधारण दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे बेहतर लोग होते हैं, शायद यही वजह है कि भगवान ऐसे बहुत कम लोगों को बनाता है।
मैं धीमा चलता हूं पर कभी भी वापस नहीं आता।
मैं मेरे बारे में यह कहना पसंद करूंगा कि, जहां भी मुझे लगा कि यहां फूल पल्लवित हो सकते हैं मैंने हमेशा कांटेदार पौधों और झाड़ियों को उखाड़कर फूलों को बोया है।
कल के लिए कुछ भी मत छोड़ो जो आज किया जा सकता है।  
मेहनत धन से पहले और स्वतंत्र है, धन तो मेहनत का फल मात्र है और बिना मेहनत के धन की कोई अस्तित्व नहीं है, मेहनत धन से बड़ी है और उससे ज्यादा महत्व रखती है।
यह महत्वपूर्ण नहीं कि आप असफल हुए, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी असफलता से कितने संतुष्ट हैं।
जो व्यक्ति कार्य की अधिकता से परेशान होते हैं वह कभी कोई बड़ा काम नहीं कर सकते मैं।
मैं आज सफल हूं क्योंकि मेरा एक दोस्त था, जो मुझ पर बहुत अधिक विश्वास करता था और मेरे पास उसे निराश करने का दिल नहीं था।
जब मैं कुछ अच्छा करता हूं तो अच्छा महसूस करता हूं, और जब मैं कुछ बुरा करता हूं तो बुरा महसूस करता हूं, यही मेरा धर्म है।
आप सारे लोगों को कुछ समय तक धोखा दे सकते हैं, और कुछ लोगों को हमेशा धोखे में रख सकते हैं, पर आप हमेशा सभी लोगों को धोखे में नहीं रख सकते।
मेरा हमेशा से ही यह मानना है कि, कड़ी सजा की तुलना में दया ज्यादा फलदायक होती है।
शत्रुओं को मित्र बनाकर क्या मैं उन्हें नष्ट नहीं कर सकता।
औरत ही एकमात्र ऐसा प्राणी है, जिससे मैं यह जानते हुए भी डरता हूं कि वह मुझे कभी चोट नहीं पहुंचाएगी।
प्रजातंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए बनाई गई सरकार है।
भविष्य के संबंध में सबसे अच्छी बात यह है कि यह एक दिन निश्चित समय पर आता है।
मैं नहीं जानता कि मेरे दादाजी कौन थे, मेरा सारा ध्यान यह जानने में है कि उनका पोता क्या होगा।
चरित्र एक पेड़ की भांति होता है, जबकि इज्जत उसकी परछाई की तरह, हम ज्यादातर परछाई के विषय में सोचते हैं जबकि असली मुद्दा तो पेड़ है।
मैं तैयारी करूंगा और एक दिन मेरा मौका आ जाएगा।
मेरे पास विफलता के लिए जन्मजात घृणा है।
सच्चा दोस्त वही है जो मुझे ऐसी किताबें लाकर दे जो मैंने आज तक नहीं पढ़ी।
जो व्यक्ति कार्य की अधिकता से परेशान होते हैं वह कभी कोई बड़ा कार्य नहीं कर सकते।
आपको कैसे लगे अब्राहम लिंकन के यह प्रेरणादायक अनमोल विचार, एक बार कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। 
धन्यवाद!

Comments

Popular posts from this blog

थॉमस अल्बा एडिसन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

थॉमस अल्बा एडिसन का जन्म 11 फरबरी 1847  को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनकी माता का नाम सैमुअल ऑग्डन एडिसन तथा पिता का नाम नैन्सी मैथ्यू एलियट था। वे अपने माता पिता की सातवीं संतान थे।  थॉमस अल्बा एडिसन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने  अपने जीवन में हजारों अविष्कार किये थे। विद्युत बल्ब का अविष्कार इनका महान अविष्कार था।  थॉमस अल्बा एडिसन के महान विचार  मैं असफल नहीं हुआ हूं मैंने बस एक हजार ऐसे तरीके खोज लिए हैं जो काम नहीं करते।  असंतोष प्रगति की पहली आवश्यकता है।  प्रतिभा एक परसेंट प्रेरणा और 99 परसेंट पसीना है।  कमजोर आदमी हर काम को असंभव समझता है जबकि वीर आदमी हर काम को संभव। यदि एक शानदार आईडिया चाहते हो तो ढेर सारे आइडियाज खोजो।  हम किसी भी चीज के एक परसेंट के 1000000 वें हिस्से के बारे में भी नहीं जानते।  ज्यादातर लोग अपने जीवन में अवसर गंवा देते हैं क्योंकि यह काम जैसा दिखता है।  जीवन में ज्यादा आशा वाले लोग वे हैं जिन्होंने तब हार मान ली जब वे सफलता के कितने नजदीक...

थॉमस अल्बा एडिसन के बारे में कुछ रोचक तथ्य।

थॉमस अल्बा एडिसन  का जन्म  11 फरबरी 1847  को संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ था। उनकी माता का नाम  सैमुअल ऑग्डन एडिसन  तथा पिता का नाम  नैन्सी मैथ्यू एलियट  था। वे अपने माता पिता की सातवीं संतान थे।  थॉमस अल्बा एडिसन एक महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने  अपने जीवन में हजारों अविष्कार किये थे। विद्युत बल्ब का अविष्कार इनका महान अविष्कार था।  आज हम जानेंगे एडिसन के जीवन की कुछ ऐसी घटनाएं जो आपको प्रेरणा से भर देंगे।  1- महान एडिशन अपनी खोजों में इस प्रकार खोए रहते थे कि कई दिनों तक प्रयोगशाला से बाहर भी नहीं निकलते थे। यहां तक कि अपना भोजन भी वही मंगा लेते थे। कई बार तो उनकी पत्नी यह देखकर उनसे नाराज भी हो जाती थीं। काफी दिनों बाद एडिसन जब अपनी प्रयोग से बाहर आए तो उनकी पत्नी ने उन्हें सलाह दी " आप दिन-रात काम में लगे रहते हैं कभी-कभी दो-चार दिन की छुट्टी भी ले लिया करो "। एडिशन ने कहा " वह तो ठीक है लेकिन मैं छुट्टी लेकर जाऊंगा कहां "।  पत्नी " जहां आपका मन करे "। फिर एडिशन ने कहा " तो फिर मैं वही जाता हूं "। ...

Linux Server Security related Points

1) Initial Setup Ensure AppArmor is enabled in the bootloader configuration => Vim /etc/default/grub => GRUB_CMDLINE_LINUX='apparmor=1 security=apparmor' => update-grub => https://www.tenable.com/audits/items/CIS_Debian_Linux_10_v1.0.0_L1_Workstation.audit:e623af4464dcd9d63ca5634e6a7b2a30 2) => Network Configuration => Ensure packet redirect sending is disabled => vim /etc/sysctl.conf or a /etc/sysctl.d/ => sysctl -w net.ipv4.conf.all.send_redirects=0 => sysctl -w net.ipv4.conf.default.send_redirects=0 => sysctl -w net.ipv4.route.flush=1 => https://www.tenable.com/audits/items/Tenable_Best_Practices_Cisco_Firepower_Management_Center_OS.audit:24b8fcd749b252466282dc40c9226bf3 3) => Network Configuration => Ensure secure ICMP redirects are not accepted => Ensure secure ICMP redirects are not accepted - sysctl net.ipv4.conf.default.secure_redirects => vim /etc/sysctl.co...