Skip to main content

Posts

श्रीनिवास रामानुजन की प्रेरणादायक जीवनी।

श्री निवास रामानुजन की प्रेरणादायक जीवनी। बात की जाए दुनिया के महान गणितज्ञों की तब हमारे जहन में रामानुजन का नाम ही सर्वप्रथम आता है। ये   इतिहास के सबसे महान गणितज्ञों में से एक माने जाते हैं। इनकी गणित में प्रतिभा अद्वितीय थी, उन्होंने गणित में अपनी प्रतिभा से संपूर्ण विश्व को काफी ज्यादा प्रभावित किया और साथ ही भारत को गर्व करने का मौका भी दिया। श्रीनिवास रामानुजन का नाम आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। यह हमारे लिए किसी गौरव से कम नहीं है, हो भी क्यों ना इतने महान गणितज्ञ ने हमारे देश में जो जन्म लिया। रामानुजन जैसा गणितज्ञ आज भी इस संसार में दुर्लभ है। कहा जाता है कि वह सपने में भी गणित के सवालों को हल किया करते थे। उन्होंने बाल्यावस्था में ही गणित के क्षेत्र में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने 17 वर्ष की आयु में ही गणित में कई नवीन सिद्धांतों का उदय कर दिया था। जिनके संबंध में इतिहास के एक और महान गणितज्ञ प्रो. हार्डी लिखते हैं- " इतनी छोटी अवस्था में ही इतने महत्वपूर्ण और कठिन सिद्धांतों को सिद्ध करना काफी विस्मयकारी लगता है। उनके द्वारा सपनों
Recent posts

निकोला टेस्ला के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

इस दुनिया को बिजली का उपहार देने वाली बिजली के आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म सन 1856 में क्रोशिया नामक देश में हुआ था। उनके पिता मिलुटिन टेस्ला तथा माता ड्यूक टेस्ला थीं। टेस्ला अपने माता पिता की पांचवीं संतान थें। टेस्ला दुनिया के महान वैज्ञानिकों में से एक हैं। टेस्ला ने कई महान आविष्कार किए जो मानव सभ्यता के लिए वरदान से कम नहीं है। टेस्ला ने अपने संपूर्ण जीवन काल में 300 आविष्कारों का पेटेंट करवाया। चलिए पढ़ते हैं निकोला टेस्ला के प्रेरणादायक अनमोल विचार। मुझे नहीं लगता कि आप कई महान आविष्कारों के नाम बता सकते हैं जो विवाहित लोगों द्वारा किए गए हों। यदि आपकी नफरत को बिजली में परिवर्तित कर दिया जाए तो वह पूरी दुनिया को रोशन कर देगा। आपको ब्रह्मांड के रहस्य को खोजने के लिए ऊर्जा, आवृत्ति तथा कंपन के विषय में सोचना होगा। मेरी मां ने मुझे बाइबल में सच्चाई की खोज करना सिखाया था। वैज्ञानिक आज प्रयोगों में गणित का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह समीकरणों के जाल में फंसते जा रहे हैं और समीकरण के बाद समीकरण से भटकने लग जाते हैं और अंत में एक ऐसी संरचना प्राप्त करते हैं जिसका व

महात्मा "गांधी जी" के बेहद प्रेरणादायक अनमोल विचार।

महात्मा गाँधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद्र गाँधी था। उनकी माता  का नाम पुतली बाई तथा पिता का नाम करमचंद्र गाँधी था। उनका विवाह कस्तूरबा गाँधी से हुआ। महात्मा गांधी भारत के महान स्वंत्रता सेनानी थे। भारत को आजादी दिलाने में उनका योगदान अद्वितीय था। महात्मा गाँधी ने  कभी भी सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा और इसी मार्ग पर चलते हुए भारत को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   पढ़िए महात्मा गाँधी के प्रेरणादायक अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देंगे  जहां प्रेम है वहां जीवन है। जिस प्रकार जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता, उसी प्रकार दुख के बिना सुख नहीं होता। पाप से घृणा कीजिए और पापी से प्रेम। कुरीति के अधीन होना कायरता का परिचायक है, जबकि उसके विरुद्ध होना पुरुषार्थ है। भूल करना तो पाप है ही, परंतु उसे छुपाना उससे भी बड़ा पाप है। हिंदी को राष्ट्रीय व्यवहार में काम लाना उन्नति के लिए आवश्यक है। खुद ही वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। किसी बात में विश्वास करना और उसे ना जीना बेईमानी

अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार।

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी 1809 को अमेरिका के हार्डिन काउंटी में हुआ था। अब्राहम लिंकन का पूरा नाम अब्राहम थामस लिंकन था।उनके पिता का नाम थॉमस लिंकन तथा माता का नाम नैन्सी था। उनकी पत्नी मैरी टोड थीं। लिंकन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति थें।  पढ़िए अब्राहम लिंकन के प्रेरणादायक अनमोल विचार। यदि आप किसी पेड़ को काटने के लिए मुझे 6 घंटे देते हैं तो मैं पहले 4 घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगा लूंगा। अधिकतर लोग उतने ही खुश होते हैं जितना कि वे होना चाहते हैं। यदि आप एक बार अपने साथियों का भरोसा तोड़ देते हैं तो आप फिर कभी उनका सत्कार और सम्मान नहीं पा सकते हैं। दूसरों की आजादी छीनने वालों को खुद भी इसका हक नहीं होता है। जिस तरह मैं गुलाम नहीं बन सकता, उसी प्रकार मैं किसी को गुलाम भी नहीं बनाना चाहता, सही  मायने में यही लोकतंत्र का सिद्धांत है। हमेशा यह ध्यान में रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी और भी संकल्प से बेहतर है। सच्चा मित्र वही है जिसके शत्रु वही हैं जो आपके शत्रु हैं। तुम जो भी हो नेक बनो।  पक्का कर लीजिए कि आपके पैर सही जगह पर

ये हैं खतरनाक मानसिक बीमारियां।

मा नसिक बीमारियां ऐसी बीमारियां हैं जो हमारे मस्तिष्क को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। आज विश्व के कई लोग मानसिक बीमारियों से पीड़ित हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 30 करोड़ लोग मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं, जिनमें से लगभग 5 करोड़ भारतीय हैं। मानसिक बीमारियां दुनिया के समक्ष एक विकराल समस्या बनी हुई है। यह बीमारियां किसी भी तरह के इंसान को चाहे वह बच्चा हो या बूढ़ा हो सकती हैं। मानसिक बीमारियां हमारे शरीर को पूरी तरह प्रभावित करती हैं और अन्य गंभीर बीमारियों को भी जन्म देती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति मानसिक बीमारी से आत्महत्या कर लेता है। मानसिक बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को " विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस " के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सन 1948 में " विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ " की स्थापना की गई। आज कई तरह के मानसिक विकारों का पता लगाया जा चुका है, जिनके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज के इस लेख मे

हार्ट अटैक के इन लक्षणों को कभी ना करें अनदेखा।

हार्ट अटैक एक गंभीर बीमारी है। आज आए दिन हम हार्ट अटैक से मरने वालों के बारे में सुनते रहते हैं। हार्ट अटैक का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में खौफ बैठ जाता है। अक्सर हम यह मान लेते हैं कि हार्ट अटैक अचानक ही हो सकता है और हम इसके लिए कुछ सतर्कता भी नहीं दिखाते। इसी का परिणाम हार्ट अटैक के रूप में भुगतना पड़ता है। ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें पहचान कर हम योग्य चिकित्सक की मदद से हार्ट अटैक से बच सकते हैं। यहाँ मैं  संक्षेप में बताना चाहूंगा की  हार्ट अटैक का मुख्य कारण है खून का प्रवाह अवरुद्ध हो जाना। चलिए जानते हैं हार्ट अटैक होने के मुख्य लक्षण कौन-कौन से हैं।  सांस लेने में तकलीफ।  सांस लेने में तकलीफ होना हार्ट अटैक का एक आम लक्षण माना जाता है। अक्सर कुछ काम करने के दौरान दौड़ते हुए तथा अन्य प्रकार के शारीरिक श्रम करने के बाद सांस फूलना, हांफने लगना आदि हार्ट अटैक होने के मुख्य लक्षण होते हैं। इस तरह के लक्षण पता लगने पर हमें शीघ्र ही डॉक्टर की परामर्श लेना चाहिए। थकावट। थोड़ा सा भी काम करने के दौरान थकावट होना तथा पूरी नींद लेने के बाद भी थका-थका सा महसूस करना हार्ट अटै

हेनरी फोर्ड के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।

हेनरी फोर्ड का जन्म 30 जुलाई 1863 को अमेरिका के मिशिगन प्रांत के ग्रीन फील्ड में हुआ था। उनके पिता का नाम विलियम फोर्ड तथा माता का नाम मेरी फोर्ड  था। उनके पिता पेशे से एक कृषक थे। हेनरी फोर्ड अमेरिका के एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे। उन्होंने " फोर्ड मोटर कंपनी " की स्थापना की। श्री फोर्ड ने तमाम दुनिया में परिवहन क्रांति लाई थी। हेनरी फोर्ड के सुप्रसिद्ध अनमोल विचार।  विफलता बस एक बार और समझदारी से फिर शुरू करने का शुभ अवसर है। अगर हर कोई साथ में आगे बढ़ रहा हो तब सफलता खुद का ख्याल रख लेती है। एक साथ आना शुरुआत है, एक साथ रहना प्रगति, और एक साथ काम करना सफलता है। मुझे विश्वास है कि भगवान को मुझसे किसी सलाह की जरूरत नहीं है वे सभी चीजें मैनेज कर रहे हैं। अगर आप अपने कार्य को छोटे-छोटे कार्यों में विभाजित कर लेते हैं तब कोई भी कार्य कठिन नहीं है। हमारा जीवन अनुभव रूपी चैन है, उनमें से हर कड़ी हमें बड़ा बनाती है हालांकि कभी-कभी यह महसूस कर पाना कठिन होता है। मैंने यह देखा है कि ज्यादातर लोग उस समय में आगे निकल जाते हैं जब अन्य लोग समय बर्बाद कर रहे हो