Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2019

श्रीनिवास रामानुजन की प्रेरणादायक जीवनी।

श्री निवास रामानुजन की प्रेरणादायक जीवनी। बात की जाए दुनिया के महान गणितज्ञों की तब हमारे जहन में रामानुजन का नाम ही सर्वप्रथम आता है। ये   इतिहास के सबसे महान गणितज्ञों में से एक माने जाते हैं। इनकी गणित में प्रतिभा अद्वितीय थी, उन्होंने गणित में अपनी प्रतिभा से संपूर्ण विश्व को काफी ज्यादा प्रभावित किया और साथ ही भारत को गर्व करने का मौका भी दिया। श्रीनिवास रामानुजन का नाम आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाता है। यह हमारे लिए किसी गौरव से कम नहीं है, हो भी क्यों ना इतने महान गणितज्ञ ने हमारे देश में जो जन्म लिया। रामानुजन जैसा गणितज्ञ आज भी इस संसार में दुर्लभ है। कहा जाता है कि वह सपने में भी गणित के सवालों को हल किया करते थे। उन्होंने बाल्यावस्था में ही गणित के क्षेत्र में महारत हासिल कर ली थी। उन्होंने 17 वर्ष की आयु में ही गणित में कई नवीन सिद्धांतों का उदय कर दिया था। जिनके संबंध में इतिहास के एक और महान गणितज्ञ प्रो. हार्डी लिखते हैं- " इतनी छोटी अवस्था में ही इतने महत्वपूर्ण और कठिन सिद्धांतों को सिद्ध करना काफी विस्मयकारी लगता है। उनके द्वारा सपनों