Skip to main content

Posts

क्या है "टीबी" जिसने सारी दुनिया को चपेट में ले रखा है।

टीबी (क्षय रोग) आज संपूर्ण विश्व के लिए एक विकराल समस्या बनती जा रही है। हर साल लाखों लोग इस गंभीर बीमारी के चलते अपनी जान गंवा देते हैं। चलिए दोस्तों आज हम जानेंगे टीबी के बारे में सब कुछ। एक सर्वे के मुताबिक वर्ष 2016 में कुल 1.4 करोड लोग इस बीमारी से पीड़ित थे जिनमें से लगभग 18 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। यह जानना काफी महत्वपूर्ण है कि हर साल टीबी के कारण अपनी जान गवाने वाले लोगों में से 27% भारत में से हैं यह आंकड़ा हम भारतीयों के लिए काफी चिंताजनक है। टीबी के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए तथा लोगों को इसके बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हर साल 24 मार्च "विश्व टीबी दिवस" के रूप में मनाया जाता है। world tb day बात की जाए टीबी के उपचार की तो वर्तमान की चिकित्सा पद्धति से टीबी का उपचार पूर्णतः संभव है। लेकिन आज से कुछ वर्षों पूर्व तक ऐसा नहीं था अर्थात जिन लोगों को टीबी हो जाती थी उनकी मृत्यु लगभग तय ही हो जाती थी। यह लाइलाज बीमारी नहीं है निश्चित समय तक दवाओं के सेवन से इससे मुक्ति पाई जा सकती है। क्या है "टीबी" टीबी एक प्रकार

"ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया" बीमारी जो सलमान खान को भी है।

हिंदी फिल्मों के चांद कहा जाने वाले "सलमान खान" को आखिर कौन नहीं जानता। सलमान खान आज अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा और अपनी अद्भुत अदाकारी के चलते पूरे भारतवर्ष में अपनी समूची पहचान बनाने में सफल रहे हैं। salman khan ko hi ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी    ब बहरहालवे भी इन बीमारियों से खुद को नहीं बचा पाए और चपेट में आ गए एक ऐसी बीमारी के जो अत्यंत दुर्लभ मानी जाती है, जो है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया। आपको बता दें कि यह बीमारी 14000 लोगों में से सिर्फ एक को ही होती है। क्या है  ट्राइजेमिनल   न्यूराल्जिया।  ट्राइजेमिनल  न्यूराल्जिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के चेहरे में भीषण दर्द होने लगता है।यह  दर्द  ज्यादातर हवा के झोंकों से, शेव करते वक्त, खाना खाते समय, बात करने के दौरान भी हो ने  ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी    लगता है।  इसमें शरीर की मांसपेशियां बुरी तरह प्रभावित होती हैं। और मांसपेशियों में दर्द होता है। इस रोग का सबसे ज्यादा प्रभाव शिर, जबड़ों और गालों पर होता है। क्योंकि यह मुख्य रूप से तंत्रिका तंत्र में विकार होने के कारण ह

बच्चों को भी बूढ़ा कर देती है "प्रोजेरिया" नामक यह बीमारी

बच्चों को भी बूढ़ा कर देती है प्रोजेरिया नामक यह बीमारी। हम आए दिन नई बीमारियों से परिचित होते रहते हैं वैसे तो ज्यादातर बीमारियां सामान्य ही होती हैं। लेकिन कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इन्हीं बीमारियों में से एक है प्रोजेरिया । क्या है प्रोजेरिया । प्रोजेरिया एक ऐसा रोग है जिससे बच्चे कम उम्र में ही बूढ़े दिखने लगते हैं। यह एक अत्यंत दुर्लभ बीमारी है। progeria  प्रोजेरिया का दूसरा नाम  "हचिंसन गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम" भी है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है। जो 100 में से 1% मामलों में ही अगली पीढ़ी तक जाती है। यह एक दुर्लभ बीमारी है जो करोड़ों में से किसी एक में ही पाई जाती है। अब तक दुनिया में इस बीमारी के लगभग 100 मामले सामने आए हैं। प्रोजेरिया नामक यह बीमारी जीनों तथा कोशिकाओं में उत्परिवर्तन के कारण होती है। लेकिन दुनिया में कई लोगों का यह भी मानना है कि यह बीमारी हार्मोन में असंतुलन के कारण होती है। लेकिन हाल ही में हुए शोध यह बताते हैं कि इसका जिम्मेदार लैमिन-ए नामक जीन है। इस बीमारी से ग्रसित तकरीबन 9

सिकंदर महान के 10 अनमोल वचन।

सिकंदर महान के 10 अनमोल वचन। विश्व विजेता की चाह रखने वाले सिकंदर महान को आखिर कौन नहीं जानता। मेसोडोनिया में जन्मे सिकंदर महान इतिहास के सबसे पराक्रमी योद्धाओं में से एक थे। sikandar mahan चलिए आज हम सिकंदर महान के द्वारा कहे गए 10 अनमोल विचारों को पढ़कर अपने जीवन में क्रांति लाएं। 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 दोस्तों आपको कोन सा अनमोल वचन सबसे अच्छा लगा एक बार कॉमेंट में जरूर बताएं। धन्यबाद!

ऐसे आविष्कार जो आकस्मिक ही हो गएं थे।

हेलो दोस्तो  जब हम बात करते हैं विद्युत बल्ब की तो हम इसके खोजकर्ता थामस अल्वा एडिसन के बारे में बात करने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। थॉमस अल्वा एडिसन की विज्ञान के प्रति निष्ठा तथा लगन का परिणाम ही आज हम विद्युत बल्बों के रूप में देखते हैं। कहा जाता है कि उन्हें बल्ब का निर्माण करते समय हजारों बार असफलताओं का सामना करना पड़ा था। पर शायद असफलता सफलता पाने के लिए ही आती है। विज्ञान के इतिहास में विद्युत बल्ब की खोज एक महान खोज थी। इसी तरह मैं आज आपको कुछ ऐसी ही महान खोजों के बारे में बताऊंगा जो आकस्मिक रूप से की गई थीं। अर्थात वैज्ञानिक कुछ और बनाने का प्रयास कर रहें थे लेकिन उन्हें कुछ और महान चीज़ें मिलीं। 1- X-ray की खोज वैसे तो आप सभी को पता ही होगा कि   की खोज विलियम रांट्जन ने की थी। पर शायद इसको इसका इतिहास न पता हो। एक्स-रे की खोज उन्हीं खोजों में शामिल है जो आकस्मिक रूप से की गईं थी। दरअसल जब विलियम रांट्जन अपनी प्रयोगशाला में काले गत्ते से ढकी विसर्जन नलिका पर कैथोड किरणों का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने विसर्जन नलिका को काले गत्ते से इसलिए ढक रखा था ताकि प्रक

भगवान का दूसरा रूप है "स्टेम सेल थेरेपी" " stem cell therapy"

जानिए क्या है स्टेम सेल थेरेपी। आपने अपने आस पास  ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा जिन्होंने अपने शरीर के कुछ अंग जैसे हाथ या पैर जन्म से ही या किसी दुर्घटना से खो दिए हैं। आपके मन में भी इन्हें देख कर शायद यही ख्याल आया होगा कि काश भगवान इन्हें वापस वही अंग दे सकें। stem cell therapy लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने यह संभव कर दिया है। जिससे शरीर के किसी भी अंग को दोबारा लाया जा सकता है। यह सब संभव हो पाया है "स्टेम सेल थेरेपी" के बदौलत। क्या है  "स्टेम सेल थेरेपी" जैसा कि आपको पता ही है कि हमारा शरीर कोशिकाओं (cells) से मिलकर बना रहता है। कोशिकाएं आपस में मिलकर ऊतकों का निर्माण करती हैं तथा ऊतक परस्पर मिलकर अंगों का निर्माण करते हैं। हमारा शरीर इन्हीं अंगो से मिलकर बना होता है। जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं का कई प्रकार की जैविक अभिक्रियाओं के कारण क्षरण होता रहता है, और नई कोशिकाएं बनती रहती हैं। यह प्रक्रिया शरीर में निरंतर चलती रहती है। लेकिन जब किसी कारणवश हमारी शरीर में किसी स्थान पर नई कोशिकाओं का निर्माण बंद हो जा

क्या आपको पता है हेनरी फोर्ड से जुड़ी यह खास बात।

क्या आपको पता ही हेनरी फोर्ड से जुड़ी यह खास बात। दोस्तों आप सब को तो  हेनरी फोर्ड के बारे में पता ही होगा। वो महान उद्योगपतियों में से एक थे। आज मै आपको हेनरी फोर्ड के बारे में एक ऐसी घटना के बारे में बताऊंगा जिसे सुनने के बाद आप उनकी सराहना ही करेंगे। henry ford एक बार शिकागो की एक समाचार पत्र ने यह छापा की हेनरी फोर्ड एक अज्ञानी व्यक्ति हैं। अखबार द्वारा यह छापे जाने पर हेनरी फोर्ड को बहुत ज्यादा आपत्ति हुई और उन्होंने अखबार के खिलाफ मुकदमा दायर कर कर दिया। आखिरकार अखबार के वकीलों ने हेनरी फोर्ड को अज्ञानी साबित करने के लिए कोर्ट में बुलवाया। वकीलों ने उनके सामने कई सवाल रखें ताकि हेनरी फोर्ड को एक अज्ञानी व्यक्ति साबित किया जा सके। इनमें से कुछ प्रश्न इस प्रकार हैं। " वेनेडाइट अर्नाल्ड कौन थे "। " 1776 के विद्रोह से निपटने के लिए ब्रिटेन में कितने सैनिकों को अमेरिका भेजा था " इस सवाल का उत्तर देते हुए हेनरी फोर्ड ने कहा कि " मुझे ब्रिटेन द्वारा भेजे गए सैनिकों की निश्चित संख्या का तो पता नहीं परंतु मैंने सुना है कि जितने सैनिक वहां गए थे उनमें